अक्षय कुमार से शादी करना चाहतीं थी सानिया मिर्जा !

टीम इंडिया और उसके खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग दुनियाभर है। हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम पर फैन्स से रूबरू हुए थे और उनके तमाम सवालों के जवाब दे रहे थे।
इस क्रम में शोएब मलिक ने सानिया से उनका फेवरिट क्रिकेटर जानना चाहा। इस पर सानिया मिर्जा ने बताया कि उन्हें बाबर आजम पसंद हैं। जैसे उन्होंने यह जवाब दिया तो शोएब ने चुटकी लेते हुए कहा कि लेकिन उन्होंने तो अपनी फेवरिट भाभी किसी और को बताया है।
इस पर सानिया ने कहा कि पता नहीं उन्होंने ऐसा क्यों कहा, जबकि वह हम लोगों के साथ समय बिताना पंसद करते हैं। हमारे घर भी आते हैं। खैर यह उनका अपना जवाब था।
आगे जब शोएब ने सानिया से पूछा कि टॉम क्रुज और अक्षय में से आप किससे शादी करना चाहेंगी? तो सवाल के जवाब में सानिया ने अक्षय कुमार का नाम लिया। सानिया ने बताया कि अक्षय कुमार मुझे बहुत पसंद हैं। उनकी फिल्म मोहरा के समय से ही मैं उन्हें काफी पसंद करती थी।